फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction agency decided for roadways bus stand in Sambhal, work will start soon

Sambhal News: संभल में रोडवेज बस अड्डे के लिए निर्माण एजेंसी तय, जल्द होगा काम शुरू

Sat, 10 Aug 2024 06:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Construction agency decided for roadways bus stand in Sambhal, work will start soon
संभल। नगर में स्थायी रोडवेज बस अड्डा बनने का रास्ता साफ हो गया है। शासन स्तर से निर्माण एजेंसी का चयन हो गया है। डीपीआर बनने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शासन ने अनुपूरक बजट में कार्यालय भवन निर्माण के लिए मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

संभल में करीब 32 वर्ष से किराये के भवन में अस्थायी तौर पर रोडवेज बस अड्डा संचालित हो रहा है। मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के नजदीक तश्तपुर में साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर भूमि में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण किया जाना है। मुरादाबाद के एआरएम ने बताया कि शासन ने निर्माण एजेंसी सीएनडीएस जल निगम को चयनित किया गया है। अब डीपीआर बनने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। रोडवेज बस अड्डा डबल स्टोरेज बनाया जाना है। दरअसल वर्ष 1991 से पहले रोडवेज बसें डग्गामार बसों की तरह चंदौसी चौराहे पर खड़ी होती थीं। वर्ष 1991 में किराये का भवन लेकर उसमें रोडवेज बस अड्डा संचालित किया जा रहा है, जिसका विभाग को प्रतिमाह 15 हजार रुपये किराया अदा करना पड़ा है। जिस स्थान पर रोडवेज बस अड्डा संचालित है, वहां कोई सुविधा भी नहीं है। बरसात के दिनों में तालाब की शक्ल में परिसर बदल जाता है। यात्रियों के साथ ही स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि संभल से मुरादाबाद के लिए 34, मेरठ और अलीगढ़ के लिए तीन-तीन बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन






यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था नहीं, स्टाफ भी जर्जर भवन में बैठता है

किराए के जिस भवन में रोडवेज बस अड्डा संचालित हो रहा है, वहां यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में यात्री इधर उधर खड़े दिखाई देते हैं। यही स्थिति स्टाफ के लिए बनी हुई है। शौचालय से लेकर पीने के पानी तक का अभाव है। इस स्थिति में यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000

जिला बना, लेकिन रोडवेज किराए के भवन में ही चलता रहा

वर्ष 2011 में संभल जिले का गठन तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। जिला बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि अब नगर में रोडवेज बस अड्डा बनेगा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और संभल रोडवेज बस अड्डा किराए के भवन में ही चलता रहा। आम लोगों ने काफी मांग उठाई पर नहीं सुनी गई। तत्काली जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्रस्ताव भेजकर मांग की थी।

000000000

आबादी से बाहर बनेगा बस अड्डा

संभल में रोडवेज बस अड्डा आबादी से बाहर बनेगा। इससे बसों के आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। क्योंकि जब रोडवेज बसें आती हैं तो ई-रिक्शा की भीड़ लग जाती है। जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन जाती है।


00000000000

संभल को जल्द ही रोडवेज अड्डा मिल जाएगा। शासन ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम को चयनित किया है। डीपीआर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा। -प्रेम सिंह, एआरएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed