फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congressmen surrounded the power house in protest against undeclared power cuts.

Sambhal News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने बिजलीघर घेरा

Sun, 04 Aug 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 04 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Congressmen surrounded the power house in protest against undeclared power cuts.
संभल। अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को मुख्य बिजलीघर का घेराव किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन देकर बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसी शनिवार को मुख्य बिजलीघर पहुंचे थे। यहां पर धरना-प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एक्सईएन नवीन गौतम को सौंपा। विजय शर्मा ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से न सिर्फ किसान परेशान हैं, बल्कि नौजवान भी परेशान हैं। आम लोगों को भी समस्या हो रही है। उद्योग धंधों पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस समय धान की फसल अपने पीक पर है, इसकी सिंचाई न होने से उत्पादन कम होने का खतरा मंडरा रहा है। निर्बाध रूप से आपूर्ति देने की मांग की गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, नजारूल, एम ए राना, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद मोमीन, दुष्यंत कुमार्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed