फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress will start Dalit pride dialogue campaign: Vijay Sharma

कांग्रेस शुरू करेगी दलित गौरव संवाद अभियान : विजय शर्मा

Sat, 14 Oct 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Congress will start Dalit pride dialogue campaign: Vijay Sharma
चंदौसी। कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में दलित गौरव संवाद अभियान शुरू कर रही है। जिसके तहत पार्टी पदाधिकारी दलित समाज से संवाद कर उनकी पांच प्रमुख मांगों को जानने का प्रयास करेंगे। उनका मांग पत्र भी भरवाया जाएगा। जिन्हें पार्टी आगामी चुनावों में उसे अपने एजेंडे में शामिल करेगी। ये मांग पत्र दलित समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, समाजसेवी, प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों और संभ्रांत लोगों से भरवाए जाएंगे। यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने दी। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेसवार्ता कैथल गेट नगर कार्यालय चंदौसी में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि दलित गौरव संवाद अभियान के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष अपने प्रभार के जनपद से कम से कम पांच मांग पत्र भरेंगे। प्रदेश महासचिव अपने प्रभार के प्रत्येक जनपद से कम से कम 15 मांग पत्र भरेंगे। प्रदेश सचिव अपने प्रभार के जनपद के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक विधानसभा से पांच मांग पत्र भरेंगे। इसी तरह प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाने हैं। इस प्रक्रिया में विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों नगर अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल का आयोजन करना है। प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष को अपने प्रभार क्षेत्र के प्रत्येक जिले में न्यूनतम दो रात्रि चौपाल में शामिल होना है। प्रभारी प्रदेश महासचिव को अपने प्रभार क्षेत्र के प्रत्येक जनपद में चार चार रात्रि चौपाल में शामिल होना है। प्रदेश सचिव को अपने प्रभार क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक विधानसभा में दो रात्रि चौपाल में शामिल होना है। जिन दलित बस्तियों में रात्रि चौपाल आयोजित होंगी। उसे बस्ती के आयोजन गमन को लोकसभा स्टार में और ग्रुप का सदस्य बनना है। जैसे ही रात्रि चौपाल पूरे होंगे उसके बाद प्रत्येक लोकसभा पर एक बैठक करनी है एवं कोर ग्रुप का गठन करना है। रात्रि चौपाल की समाप्ति अधिकार मांग पत्र भरवाए जाने एवं कोर ग्रुप के गठन के उपरांत प्रदेश के 18 मंडलों में पदयात्रा निकाली जानी है। जिसमें उसे मंडल के प्रत्येक कांग्रेसी उपस्थिति अनिवार्य है। जिला प्रवक्ता सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरंभ से ही देश के संविधान और दलितों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है इसी प्रतिबद्धता की कड़ी में हम दलित गौरव संवाद कर रहे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सरदार बलवीर सिंह, एआईसीसी सदस्य हाजी मरगूब आलम, मुनेश कुमार, जोशी साहू, बृजमोहन, अरुण कुमार, मुस्तफा चौधरी, साहू संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed