फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress used to carry out massacres, SP used to save its killers: Yogi

कांग्रेस नरसंहार करवाती थी, सपा उसके हत्यारों को बचाने का काम करती थी : योगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress used to carry out massacres, SP used to save its killers: Yogi
संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को संभल के पुराने जख्मों की याद दिलाई तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि क्या नहीं हुआ आजादी के बाद संभल के साथ। कांग्रेस यहां सामूहिक हत्याएं करवाती थी और समाजवादी पार्टी उनकी चेले के रूप में पापों पर पर्दा डालने का काम करती थी। हत्यारों को बचाने का काम करती थी।
विज्ञापन

योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संभल में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया है, कत्लेआम किया गया है। इस कत्लेआम की सच्चाई सामने आ जाती तो उनका वोट बैंक खिसकने का भय था। हम वोट बैंक के लिए नहीं आए हैं। हम विरासत का संरक्षण करने के लिए आए हैं। हम विकास करने आए हैं। यह बांटने वाले लोग गरीब के हक पर डकैती डालते थे। गरीब को न राशन मिलता था, न शिक्षा मिलती थी। बेटियां असमय शिक्षा छोड़ देती थीं। अब विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। गरीब को उसका हक मिल रहा है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पिछले सरकारें प्रत्येक जिले में एक गुंडा पालती थी और उस गुंडे के गुर्गे लूट करते थे। हम एक जिला एक मेडिकल कॉलेज पर काम कर रहे हैं। बेटी की विदाई के लिए एक लाख रुपये का अनुदान, युवाओं के लिए नौकरी देने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के नागरिक को सुरक्षा और रोजगार दे रहे हैं। पिछली सरकार में न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी सुरक्षित था। अब सभी सुरक्षित हैं लेकिन दंगाई सुरक्षित नहीं है। सीएम ने कहा कि संभल के लोगों ने दंगों की त्रासदी को झेला है। जिन लोगों ने दंगों का पाप किया है। उनको सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





राज्यमंत्री गुलाब देवी ने जिले का नाम बदलने की मांग उठाई
संभल। कार्यक्रम के दौरान मंच से राज्यमंत्री गुलाबदेवी ने कहा कि संभल का नाम बदला जाए। कल्कि जनपद रख दिया जाए या जो भी बेहतर लगे वह रख दिया जाए लेकिन संभल नाम को बदल दिया जाए। आगे कहा कि चंदौसी तहसील की परिधि में जिला मुख्यालय बना दिया है। अब चंदौसी और बहजोई में दो ओवरब्रिज बनवा दिए जाएं। जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। आगे कहा कि चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के लिए 60 सड़कों को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। इससे भी जनता को काफी राहत मिलेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि संभल सभी तीर्थों का धाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed