फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congress protest in sambhal

यूरिया की किल्लत और डीजल में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
congress protest in sambhal
संभल तहसील परिसर में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। बढ़ती यूरिया की किल्लत और डीजल में मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देकर सहकारी समितियों पर यूरिया की किल्लत को दूर करने और डीजल के दामों में कटौती की मांग की गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि धान की फसल में ग्रोथ के लिए किसानों को यूरिया की जरूरत है, जिसकी किल्लत हो रही है। समय पर यूरिया नहीं मिल पा रहा है, जिससे फसल की ग्रोथ कम हो रही है। यूरिया की कमी के चलते कालाबाजारी भी हो रही है।
विज्ञापन

डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बाजार में नकली खाद, बीज की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। बिजली की समस्या से किसान जूझ रहे हैं। कांग्रेस किसानों का शोषण नहीं होने देगी। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान शिवकिशोर गौतम, हिलाल अख्तर, वरीद वारसी, अकील अहमद, अभिषेक कुमार, रईस, अमर सिंह, असलम अंसारी, फुरकान कुरैशी, अंजार मंसूरी, आसिफ, अरकान, नरेश कुमार, सलीम, काजल, मीनू, सविता, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed