{"_id":"5f6910228ebc3e0ddc58caa6","slug":"congress-protest-in-sambhal-chandausi-news-mbd3634251125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कांग्रेसियों ने सीओ को ज्ञापन देकर कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला करने वाले सत्ता पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 17 सितंबर को कांग्रेसियों के कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने हमला किया था। पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में उलटे कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था।
सोमवार को सीओ अशोक कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि 17 सितंबर को कांग्रेसी बेरोजगार दिवस मना रहे थे। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष, उनके साथ आए अन्य भाजपाइयों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने बमुश्किल बीच बचाव कराया था।
पुलिस कांग्रेसियों को पकड़कर थाने ले गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की ओर से पालिकाध्यक्ष सहित अन्य भाजपाइयों के खिलाफ कांग्रेसियों पर हमला करने की तहरीर पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में उनसे तहरीर लेकर रात में ही उलटे कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। कांग्रेसियों पर हमला करने वाले सत्ता पक्ष के लोगों के खिलाफ पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, सुनील शर्मा, मुबीन हम्माद, रफीक खां, कल्पना सिंह, मुनेश जोशी, हिलाल अख्तर, आदि रहे।