फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress members rally with a united voice during the organizational building campaign

Sambhal News: संगठन सृजन अभियान में कांग्रेसियों ने भरी एकजुटता की हुंकार

Thu, 20 Aug 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Congress members rally with a united voice during the organizational building campaign
असमोली। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बुधवार को गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा और असमोली ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पीसीसी ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक संजय कपूर, पीसीसी ऑब्जर्वर फैज आलम राइन और जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करें और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं। संजय कपूर ने कहा कि गांव और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन बनाकर ही कांग्रेस को नई ऊर्जा दी जा सकती है। फैज आलम राइन ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय मुद्दों को समझकर जनता से लगातार संवाद करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि संभल का कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में जुटा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, अधिक-से-अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान भूरे अली, अकबर अली, मनोज चौधरी, पवन कुमार यादव, राकेश, मरगूब आलम, राजेश गुप्ता, अशरफ अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed