{"_id":"67254cd79d54fa4cae036044","slug":"conflict-between-two-parties-due-to-water-in-fields-headmaster-defeated-sambhal-news-c-204-1-chn1003-114750-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेत में पानी जाने पर दो पक्षों में संघर्ष, हेडमास्टर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेत में पानी जाने पर दो पक्षों में संघर्ष, हेडमास्टर की माैत
Sat, 02 Nov 2024 03:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठना में सरसों के खेत में पानी चले जाने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष के परिषदीय विद्यालय के हेडमास्टर हरि भगवान (48) समेत सात लोग घायल हो गए। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय हेडमास्टर की माैत हो गई
गुन्नाैर के गांव गोठना के रहने वाले हरि भगवान (48) बदायूं जिले के थाना जरीफ नगर क्षेत्र के गांव कोठरा के परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार सुबह वह खेत में गेहूं की फसल की बुवाई के लिए ट्यूबवेल चला कर परेवट कर रहे थे । तभी पड़ोसी बालकिशन के सरसों के खेत में पानी चला गया। जिस पर कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। जम कर लाठी-डंडे चले। जिसमें हरि भगवान समेत उनके बेटे गौरव, प्रिंस घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से बालकिशन व उसका बेटा अर्जुन, पत्नी विमलेश समेत धनवती पत्नी हुकुम सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरि भगवान की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अलीगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में हरि भगवान ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।