{"_id":"622b9e37bf7fe410f1211bce","slug":"confiscated-bail-of-34-including-congress-and-bsp-candidates-chandausi-news-mbd4213137135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों समेत 34 की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों समेत 34 की जमानत जब्त
विज्ञापन
चंदौसी। विधानसभा चुनाव में जिले की चार सीटों पर 42 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। खास बात यह है कि कड़ा संघर्ष केवल दो पार्टी सपा और भाजपा में ही देखने को मिला है। बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं।
जनपद में चार विधानसभा सीट हैं। चंदौसी (सुरक्षित), गुन्नौर, संभल, असमोली विधानसभा सीट से 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चार प्रमुख पार्टियों सहित अन्य सभी प्रत्याशियों ने भी जीत के लिए खूब भागदौड़ की। गुरुवार को मतगणना के बाद परिणाम सामने आ गए। चंदौसी से भाजपा और शेष तीनों सीटों पर सपा का कब्जा रहा है, लेकिन सभी विधानसभा सीटों पर अपनी किस्मत आजमाने वाले बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं।
जमानत बचाने के लिए प्राप्त करना होता कुल पड़े वोट का छठवां हिस्सा
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी से जमानत के तौर पर कुछ धनराशि जमा कराई जाती है। जमानत जब्त होने से बचाने के लिए प्रत्याशी को कुल पड़े मतों का छठवां हिस्सा प्राप्त करना जरूरी होता है। यदि प्रत्याशी छठे हिस्से से कम वोट प्राप्त करता है तो निर्वाचन आयोग की ओर से उसकी जमानत के दौर पर जमा की गई धनराशि को जब्त कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी जमानत जब्त
असमोली 11 9
संभल 11 9
चंदौसी 11 9
गुन्नौर 9 7
कुल 42 34
2017 में हुई थी 29 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
संभल जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर वर्ष 2017 में 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11 प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे थे। 29 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।