फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Computer engineer dies due to electric shock

करंट की चपेट में आने से कम्प्यूटर इंजीनियर की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Computer engineer dies due to electric shock
संभल। सैनेटरी गोदाम में करंट लगने से कंप्यूटर इंजीनियर की हालत बिगड़ गई। कुछ लोग उठाकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की सूचना पर पहुंचे परिजनों को जब युवक की मौत की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था। मां व अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दीपा सराय निवासी मोहम्मद फहीम के 23 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर बेटे मोहम्मद अफ्फान को फतेहउल्ला सराय स्थित सैनेटरी गोदाम पर करंट लग गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी शर्ट को एक तार के नजदीक से उठाकर पहनने वाला था। अचानक तार में लगे कट से उतरे करंट ने युवक को चपेट में ले लिया और वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद गोदाम पर काम करने वाले लोग पहुंचे तो उन्होंने युवक को जमीन पर पड़े देखा तो आनन फानन उठाकर निजी अस्पताल ले गए। युवक के मामा अनवर ने बताया कि उनका भांजा बीटेक कर चुका था। एमटेक की तैयारी कर रहा था। अपने पिता का इकलौता बेटा था। सोमवार को गोदाम पर अपने पिता की मदद के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता तो घर चले गए। जब गोदाम बंद कराकर घर आने का समय हुआ तो अफ्फान ने हाथ मुंह धोया था। शर्ट को उतारकर एक कील पर टांग दिया था। उसके नजदीक से जा रहे तार में कट था और उससे ही करंट ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां रानी और बहन नुजुम का रोरो कर बुरा हाल है। परिजनों ने कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed