{"_id":"672bd86e832ca9f08805a6e6","slug":"completion-of-24-kosi-parikrama-devotees-worshiped-and-sought-happiness-and-prosperity-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116156-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौबीस कोसीय परिक्रमा का समापन, भक्तों ने पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौबीस कोसीय परिक्रमा का समापन, भक्तों ने पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
संभल। 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा का बुधवार को श्री वंश गोपाल कल्कि धाम बेनीपुर चक पहुंचकर समापन हो गया। भक्तों ने कदंब के वृक्ष की परिक्रमा और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कल्कि धाम पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर आनंद उठाया।
परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने मंगलवार की भोर में वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक से परिक्रमा शुरू की और चंदायन में रात्रि पड़ाव के दौरान ठहरे। बुधवार की सुबह श्रद्धालु ढाढौल, शेरपुर, मूसापुर आदि गांवों से होकर परिक्रमा पूरी करते हुए वंश गोपाल पहुंचे। जहां परिक्रमा का समापन किया। तीर्थ में नहाने के बाद मंदिर में दर्शन किए और कदंब के वृक्ष की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज से आशीर्वाद लिया।
परिक्रमा प्रभारी राजेश सिंघल ने बताया कि परिक्रमा को लेकर जितना उत्साह था, उतना देखने को भी मिला। चंदायन से लेकर वंश गोपाल मंदिर तक कई जगह रात्रि विश्राम पंडाल थे। भक्ति-भाव और उत्साह के साथ वंश गोपाल तीर्थ पहुंचकर परिक्रमा का समापन किया गया। परिक्रमा समिति के संरक्षक कमलकांत तिवारी ने बताया कि परिक्रमा के दौरान तीर्थ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस कार्य करने करने वाले सराहनीय है। उनका सम्मान किया जाएगा। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने खुद ही निगरानी बनाए रखी। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान जबर सिंह यादव, अतुल शर्मा, कुलदीप यादव, ह्देश यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।