फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Complete your fitness within a week... otherwise your registration will be cancelled.

Sambhal News: एक सप्ताह में फिटनेस पूरी कराएं... वरना निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Complete your fitness within a week... otherwise your registration will be cancelled.
संभल। जिले में 100 से अधिक स्कूली वाहन अभी भी बिना फिटनेस के ही सरपट दौड़ रहे हैं। अब परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधकों व वाहन स्वामियों को इन वाहनों का एक सप्ताह में फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। यदि एक हफ्ते के अंदर फिटनेस नहीं कराया तो वाहन का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, स्कूलों में बच्चों को लाने और फिर घर पहुंचाने के लिए बस, मिनी बस, टेंपो आदि वाहनों का इस्तेमाल होता है। इन वाहनों की फिटनेस होना भी जरूरी है, तभी सुरक्षित सफर संभव हो सकता है। फिर भी जिले में कुछ स्कूलों द्वारा फिटनेस को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी जिम्मेदारों ने स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। स्कूली वाहन बिना फिटनेस के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे 101 वाहनों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

फिटनेस को लेकर नोटिस भेजने के साथ ही अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। फिर भी फिटनेस नहीं कराने पर वाहनों का पंजीयन निलंबित किए जाने की कार्रवाई होगी।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि करीब 101 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं हुई है। चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, जो ऑटो जेनरेटेड नोटिस हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आते हैं। अंतिम बार स्कूल वाहनों की फिटनेस के लिए सात दिन का वक्त दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed