फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   compensation of west crop in sambhals farmer

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को पांच अक्टूबर से मिलेगी क्षतिपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
compensation of west crop in sambhals farmer
संभल। जिन किसानों के नाम ओलावृष्टि से फसल की क्षति होने के बाद मुआवजा की राशि आई है, उन किसानों के नाम की सूची को उनके गांव में सार्वजनिक स्थल पर चस्पा किया जाएगा। ताकि दावे और आपत्तियों को आमंत्रित कर उनका निस्तारण किया जा सके। पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के जिन 244 गांवों के किसानों के नाम ओलावृष्टि से फसल क्षति की मुआवजा सूची में शामिल हैं उन किसानों को 5 अक्टूबर से मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा लेकिन यह मुआवजा राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनके बारे में सत्यापन हो चुका होगा। यह जानकारी उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12-13 दिसंबर को संभल जिले की संभल तहसील में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई थी। इसमें लेखपालों ने जो सूची बनाई उसमें 244 राजस्व ग्रामों के 25454 किसानों के नाम हैं। इसमें कुछ अपात्र हैं उन्हें छोड़कर सभी किसानों को ओलावृष्टि की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दिनों ग्रामवार प्रभावित किसानों की सूची के सत्यापन का काम चल रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद वितरण किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में ओलावृष्टि से पीड़ित हुए किसानों की सूची चस्पा की जाएगी। किसान संगठनों को भी देखने के लिए दी जाएगी। अगर कोई अपात्र है तो उसके बारे में आपत्ति दाखिल की जा सकेगी। आपत्ति का निस्तारण राजस्व विभाग करेगा। पांच अक्टूबर से मुआवजा राशि का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed