फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Come on Kanwadiya, go to Shiva's abode... Bhole's devotees keep dancing

Sambhal News: चल रे कांवड़िये शिव के धाम...पर झूमते चल रहे भोले के भक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Come on Kanwadiya, go to Shiva's abode... Bhole's devotees keep dancing
चंदौसी। घुंघरु की छमछम और जुबां पर बोल बम के उद्घोष के साथ सावन मास की शिव तेरस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मुरादाबाद-आगरा हाईवे समेत नगर व देहात की सड़कें भगवा रंग में रंगी रहीं। एक के बाद एक कांवड़ियों की टोलियां गुजरती रहीं। राजघाट और हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भर कर कांवड़िये डीजे की धुन पर झूमते हुए गंतव्य पर पहुंचे। बुधवार को शिव तेरस पर भोर से ही महादेव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। जुनावई क्षेत्र के खिरकबारी और बझांगी तथा मैदावली, काशीपुर सहित अन्य स्थानों से हरिद्वार से कांवड़ में जल भरने गया जत्था बम-बम भोले के जयकारों के साथ वापस लौटा। वहीं जत्थे के सभी कांवड़िया रात को गांव के मंदिर पर आराम कर सुबह साकु मढ़ी आश्रम पर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे। खिरकबारी गांव से 42 श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार से जल भरने के हेतु मुकेश कुमार के नेतृत्व में 12 जुलाई को को बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुआ था। वहीं बझांगी का जत्था 13 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ में जल भरने के के लिए रवाना हुआ था। यह जत्था भी बम-बम भोले के जयकारों लगाते हुए रतन कुमार, राहुल कुमार के साथ वापस लौट कर आया।
विज्ञापन

मैदावली गांव से हरिद्वार गया भी भोले का जत्था बम-बम भोले का जयकारों के साथ वापस लौट आया है। वहीं इस मौके पर क्षेत्र में वापस हुए जत्थे के कांवड़ियों का दुकानदार अवनेश कुमार शर्मा सहित आदि लोगों ने जलजीरा आदि जलपान से स्वागत किया। नरौली में भी कांवड़ियों की धूम रही। दोपहर से कांवड़ियों के जत्थे कस्बे की सड़कों पर नजर आने लगे।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा स्थित कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज अनीस अहमद, हाकिम सिंह ने मय फोर्स के राजघाट से वापस लौटे कांवड़ियों के जत्थे का फूलों की वर्षा की और कोल्ड डि्रंक और केले वितरित किए। बनियाठेर क्षेत्र में भी हाईवे से कांवड़ियों के जत्थे बम-बम भोले के उद्घोष के साथ गुजरते रहे। पुलिस भी निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नरौली के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचे नागराज, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

चंदौसी। नरौली के मोहल्ला तेलीवाला कुआं स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जब मंगलवार की सुबह पट खुले तो शिवलिंग पर नागराज के दर्शन हुए। भगवानदेई का मंदिर के पास घर है। वह रोजाना मंदिर खोलतीं हैं। महिला ने मंदिर की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। इसी बीच आसपास के लोग पूजा अर्चना को पहुंचने शुरू हो गए। इससे कस्बे में आग की तरह खबर फैल गई। लोगों की भीड़ लग गई। दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed