{"_id":"58ee7b3d4f1c1b6137cf7fbe","slug":"cmd-of-news-channel-arest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूज चैनल का सीएमडी लखनऊ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज चैनल का सीएमडी लखनऊ में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने बुधवार शाम को संभल के हालात पर प्रेसवार्ता की। इसमें बताया कि भड़काऊ प्रसारण करने के आरोप में निजी टीवी चैनल के सीएमडी सुरेश चाह्वाण को लखनऊ में अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि इसी मामले से जुड़े कांग्रेस के जिला महामंत्री इतरत हुसैन बाबर ने संभल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हालांकि कोर्ट से इनको बेल दे दी गई है। इस मामले में अब बीजेपी नेता संजय सांख्यधर को अरेस्ट करने के लिए पुलिस की टीमें जुटीं हैं।
संभल शहर में एहतियातन मंडल भर के जनपदों से पुलिस बुलाई गई है। संभल आने वाले प्रत्येक रास्ते में चेकिंग हो रही है। कोई भी गाड़ी बिना चेकिंग के संभल में नहीं घुसने देने का प्लान पुलिस ने बनाया है। एसपी ने बताया कि सुदर्शन न्यूज चैनल ने संभल के विषय में उत्तेजक प्रसारण किया था। इससे संभल में अमन शांति को खतरा पैदा हो का डर था।
इस उत्तेजक प्रसारण में इतरत हुसैन बाबर का बयान था, जबकि संजय सांख्यधर पर चैनल की टीम को संभल बुलाने का आरोप है। इस संबंध में 10 अप्रैल को कोतवाली संभल में चैनल के सीएमडी सुरेश चाह्वाण, इतरत हुसैन बाबर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई थी जबकि तहरीर में संजय सांख्यधर का भी नाम खोला गया था।
विज्ञापन
चैनल पर सांप्रदायिक उन्माद और समाज में घृणा फैलाने संबंधी प्रसारण करने का आरोप है। चैनल के सीएमडी को संभल और लखनऊ पुलिस की टीम ने लखनऊ के सरोजनीनगर में गिरफ्तार किया है। इतरत हुसैन बाबर ने संभल कोर्ट में सरेंडर किया है। उसमें उनकी बेल हो गई है। संजय सांख्यधर को अरेस्ट करने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयास कर रहा है।