फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CM Yogi will inaugurate and lay the foundation stone of projects worth Rs 546 crore, inspect police line

CM Yogi Sambhal Visit: सीएम करेंगे 546 करोड़ के प्रोजेक्टों का लोकार्पण और शिलान्यास, पुलिस लाइन का निरीक्षण

Thu, 07 Aug 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 01:24 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज संभल दौरे पर रहेंगे। वह नवीन पुलिस लाइन का निरीक्षण कर करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जनसभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate and lay the foundation stone of projects worth Rs 546 crore, inspect police line
मुरादाबाद पुलिस लाइन का निरीक्षण करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को 546.25 करोड़ 221 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह बृहस्पतिवार को संभल आएंगे। सीएम डीएम कार्यालय समेत 108 कार्याें का शिलान्यास करेंगे और राजकीय महाविद्यालय समेत 113 कार्यों के लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


बहजोई के गांव फत्तेहपुर शरीफनगर में मुख्यालय की जमीन पर जनसभा को संबाेधित भी करेंगे। गांव आनंदपुर में स्थित नवीन रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया जाना है। सीएम के दौरे को लेकर बुधवार को देर रात तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


बारिश के मौसम के चलते वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। लखनऊ से टेंट और सांउड आया है। इस टेंट में 12 हजार लोगों से ज्यादा बैठने की व्यवस्था की गई है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराया है। वहीं, दूसरी ओर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सुरक्षा के इंतजाम की समीक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की फोर्स के साथ आसपास के जिलों से बुलाई गई फोर्स को ब्रीफ किया। सुरक्षा घेरा किस तरह बनाया जाना है। इसके निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने गेस्ट हाउस और सेफ हाउस का भी निरीक्षण किया है।
नवीन पुलिस लाइन में बनाया गया हेलीपैड

नवीन पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वह जनसभा स्थल तक कार द्वारा जाएंगे। इसके लिए सड़क बनाई गई है। आसपास के इलाके की सड़क की भी सफाई हुई है। घास और पेड़ की शाखों की छंटाई कराई है। इसके लिए पंचायतराज विभाग और निकायों के कर्मचारी लगाए गए हैं।

एक किलोमीटर के दायरे में पार्किंग
सीएम के कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने आठ पार्किंग बनाई हैं। इसमें एक वीआईपी पार्किंग शमिल है। सामान्य सात पार्किंग के लिए एक किलोमीटर का दायरा तय किया है। जबकि वीआईपी पार्किंग 500 मीटर पर रहेगी। यातायात पुलिस ने बेरिकेडिंग कर तैयारियों को देररात तक अंतिम रूप दिया है।

जिले में इन मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन
सीएम कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन भी किया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि चौधरी सराय-संभल से बहजोई जाने वाला यातायात चौधरी सराय से चंदौसी चौराहा संभल होते हुए संभल तिराहा चंदौसी सिम्स कॉलेज होकर आगे जाएगा। रजपुरा से बहजोई जाने वाला यातायात टिकटा रोड फरीदपुर तिराहे से पाठकपुर होकर आगे बढ़ेगा।

इस्लामनगर चौराहा बहजोई से संभल जाने वाला यातायात संभल तिराहा बहजोई से सिम्स कॉलेज चंदौसी से चंदौसी चौराहा संभल से चौधरी सराय होकर आगे बढ़ेगा। रजपुरा से संभल जाने वाला यातायात टिकटा रोड से कैलादेवी होकर आगे जाएगा।

यह रहेगा सीएम का कार्यक्रम

  • सुबह 9.55 बजे सीएम का राजकीय हेलीकॉप्टर पहुंचेंगा।
  • सुबह 10 से 10.10 बजे तक नवीन पुलिस लाइन का भ्रमण
  • सुबह 10.15 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
  • शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 12 बजे जनसभा स्थल से प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed