फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM will be in Sambhal district tomorrow, will address the enlightened conference

Sambhal News: कल संभल जिले में रहेंगे सीएम, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
CM will be in Sambhal district tomorrow, will address the enlightened conference
संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को संभल दौरे पर आ रहे हैं। वह प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। अमरोहा से कार्यक्रम में शामिल होकर संभल पहुंचेंगे। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को जायजा लिया है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहजोई के बड़े मैदान में हेलीपैड बनाया जा रहा है। बहजोई में बबराला मार्ग पर स्थित मिनी स्टेडियम में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री रहेंगे। प्रबुद्धजनों को संबोधित कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे। भाजपाइयों ने भी मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद तैयारियों को तेज कर दिया है। पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि मंडल से लेकर लोकसभा क्षेत्र के अलग अलग स्तर पर तैयारियां कार्यकर्ता कर रहे हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन में करीब दस हजार प्रबुद्धजनों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को लेकर सभी तैयारियों में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर 3.40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बहजोई स्थित बड़े मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed