फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM may come to Sambhal on 7th, will get the gift of two police stations

Sambhal News: सीएम सात जुलाई को संभल आ सकते हैं, दो थानों की मिलेगी सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
CM may come to Sambhal on 7th, will get the gift of two police stations
संभल। सात जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ संभल दौरे पर आ सकते हैं। इसको देखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं। हालांकि सीएम के दौरे के लिए कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। सीएम द्वारा ही बबराला और रायसत्ती थाने का लोकार्पण किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नखासा थाने की पुलिस चौकी रायसत्ती व गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बबराला का थाना बनने का प्रस्ताव काफी समय पहले मंजूर हो चुका है। अब पुलिस के अधिकारी काफी समय से अन्य प्रक्रिया को पूरा करने में लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि सीएम का दौरा संभावित है। वह रायसत्ती और बबराला थाने का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर ही तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हालांकि अधिकारी दौरे को लेकर स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। कार्यक्रम के जारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

00000000000000
बबराला में तीन थानों के 30 गांव होंगे शामिल
गुन्नौर कोतवाली, रजपुरा और धनारी थाना क्षेत्र के करीब 30 गांवों को बबराला थाने में शामिल किया जाएगा। इससे इन 30 गांवों के लोगों को पुलिस की मदद आसान हो सकेगी। कई गांव ऐसे हैं जिनसे थाना काफी दूरी पर पड़ता है। बबराला थाना बनने से लोगों के लिए पुलिस तक पहुंचना आसान हो जाएगा और पुलिस भी जल्दी ही गांव तक पहुंच जाएगी। इससे सुरक्षा भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
रायसत्ती पुलिस चौकी को थाना बनाने का निर्णय बवाल के बाद हुआ
24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद रायसत्ती पुलिस चौकी को थाना बनाने का निर्णय अधिकारियों ने लिया था। इसके बाद से ही प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया जा रहा था। राजस्व विभाग से जमीन का आवंटन भी तेजी से किया गया। अन्य प्रक्रिया शासन स्तर से भी जल्दी मंजूर हुईं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने माना था कि शहर में एक थाना और बनने से सुरक्षा मजबूत हो जाएगी। रायसत्ती थाने में नखासा और संभल कोतवाली क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed