फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cm ko gunnaur lane k liye ho rhi laambandi

सीएम को गुन्नौर लाने के लिए हो रही लामबंदी

Mon, 02 Jan 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 02 Jan 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिन जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच होना चाहिए वो पार्टी की कलह में सीएम के मददगार बनने के लिए सांसद के साथ लामबंदी कर रहे हैं। कई सांसद धर्मेंद्र यादव तो कुछ मुख्यमंत्री के आवास के चक्कर काटकर अपनी राजनीति चमकाने को लामबंदी करने में लगे। लिहाजा गुन्नौर से मुख्यमंत्री को चुनाव मैदान में लाने की लामबंदी भी जारी है। 
विज्ञापन



शिवपाल यादव की सूची में रामखिलाड़ी यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन रविवार को शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से उनकी सूची का प्रभावहीन ही लग रही है। ऐसे में गुन्नौर के तमाम नेता और रामखिलाड़ी यादव के विरोधी गुट के लोग लखनऊ में उनका टिकट रोकने की लामबंदी में लग गए हैं। 
विज्ञापन



सभी सीएम को गुन्नौर सीट से लड़ने के लिए मना रहे हैं। जबकि खुद रामखिलाड़ी यादव भी विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री को न्यौता दे चुके हैं कि वे अपने पिता की तरह ही गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें। रामखिलाड़ी यादव के नाम की घोषणा के बाद से विरोधी गुट सक्रिय है। अंदरुनी बात यह है कि सपा परिवार के बड़े नेता ने स्वयं गुन्नौर नेताओं को इशारा दिया है कि वह मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ने के लिए आमिंत्रत करें। ये संकेत मिल रहे हैं कि सीएम भी खुद गुन्नौर सीट से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनते-बनते बिगड़ गई बात, कहीं जश्न कहीं मायूसी
मुरादाबाद। सपाइयों की नजरें रविवार को सुबह से ही पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन पर थी। शनिवार को पार्टी और सरकार के बीच हुई वार्ता के बाद सपा का दंगल खत्म होने के करीब पहुंच गया था। सपाइयों को भी यही उम्मीद थी कि पार्टी एक हो जाएगी। लेकिन बात बनते-बनते बिगड़ गई। विवाद की दीवार और मजबूत हो गई। जिसे लेकर जिले में कहीं जश्न मना तो कहीं मायूसी छा गई। अखिलेश खेमे के सपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई तो शिवपाल खेमा गम में डूबा रहा। चाचा-भतीजा की लड़ाई में जिले के सपाइयों में पहले ही खेमाबंदी खुलकर सामने आ चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष से हटाए जाने के बाद से यहां सपा के दो गुट बन गए।


ये गुटबंदी हर मौके पर दिखी। बावजूद इसके रविवार को सपाइयों को उम्मीद थी कि आपसी सहमति बन जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से विवाद और बढ़ गया। इससे कहीं खुशी कहीं कम का माहौल बन गया है। अखिलेश समर्थकों ने नगर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी के कार्यालय पर मिठाई बांटकर जश्न मनाई। ऐसा ही नजारा पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी के कार्यालय बाहर के बाहर रहा। इसके शहर कई मोहल्लों जश्न मनाया गया। जबकि जिला कार्यालय पर मायूसी छायी रही। जिला कमेटी के लोग पार्टी की मौजूदा हालात पर मंथन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed