फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM inspected Sambhal city by helicopter, full hope of changing the picture of the pilgrimage places

Sambhal News: सीएम हेलीकॉप्टर से कर गए संभल शहर का निरीक्षण, तीर्थों की तस्वीर बदलने की पूरी उम्मीद

Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
CM inspected Sambhal city by helicopter, full hope of changing the picture of the pilgrimage places
संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भले नवीन पुलिस लाइन में था, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से पहले संभल शहर का भी निरीक्षण किया। उनका हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर तीन बार मंडराता दिखाई दिया। ऊंचाई भी काफी कम थी। इससे अनुमान है कि सीएम नेर शहर की स्थिति को देखा है। उम्मीद अब यह जाग गई है कि संभल के प्राचीन तीर्थ और कूप जल्द संवारे जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम जब कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्होंने मंच से भी संभल के तीर्थ और कूप पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि सरकार अपनी विरासत को संवारेगी। तीर्थ और कूप ही हमारी विरासत हैं। सीएम के हेलीकॉप्टर का संभल शहर पर घूमते दिखाई दिए जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हुईं। लोगों का कहना है कि करीब 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर हवा में था।
विज्ञापन



कई जिले के अफसर रहे सुरक्षा में तैनात, आरआरएफ और पीएसी भी लगाई
सीएम की सुरक्षा को चाकचौबंद किया गया था। जिले के साथ मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा के अधिकारी व फोर्स को कार्यक्रम की सुरक्षा में लगाया गया था। इसके अलावा आरआरएफ और पीएसी की कंपनी भी मुस्तैद की गई थीं। इससे सुरक्षा व्यवस्था काफी चाकचौबंद दिखाई दी। वहीं, दूसरी ओर यातायात पुलिस ने पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था को काफी संभाले रखा। इसके चलते जाम की स्थिति नहीं बनी और सभी वाहन आगे बढ़ते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष की हुई उपेक्षा
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल की कार्यक्रम में उपेक्षा हुई। ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में बनी हुई है। माना जा रहा है कि राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ हुई कार्रवाई के चलते उनकी उपेक्षा हुई है। मंच पर भी वह दिखाई नहीं दिए और मंच पर लगे बैनर में भी उनका नाम नहीं लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed