फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Clothes and mobile found on the banks of the Ganges of a young man missing from home

Sambhal News: घर से गायब युवक के गंगा किनारे मिले कपड़े और मोबाइल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Clothes and mobile found on the banks of the Ganges of a young man missing from home
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचू नागल गांव निवासी युवक बुधवार की दोपहर घर से चला गया। अनूपशहर पुल के नजदीक युवक के कपड़े और मोबाइल फोन मिला तो परिजन घबरा गए। आशंका जताई है कि कहीं उसने पुल से कूदकर कर अपनी जान तो नहीं दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चाचू नागल गांव निवासी भागेश (42) पुत्र लखपत गुप्ता अपने परिवार के साथ पंजाब में मेहनत मजदूरी करता था। वह पंजाब से परिवार के साथ अपने गांव चार दिन पहले आए थे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गयाा। इसी के चलतमे बुधवार दोपहर 3 बजे वह घर से नाराज होकर चला गया। जिसके चलते परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच उसने अपने बेटे मोहित को फोन करके कहा कि वह अनूपशहर पुल से कूदकर रहा है। फिर फोन काट दिया। इसी बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसी नंबर पर काॅल बैक करके कहा कि यह व्यक्ति गंगा में कूद गए हैं। इसके कपड़े अनूपशहर में बुलंदशहर की सीमा में पुल के ऊपर मिले। इसके बाद परिजन तुरंत अनूपशहर पहुंचे तथा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर गंगा घाट पर तलाश किया लेकिन नहीं मिल सका। अंधेरा होने पर परिजन घर वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed