फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   clash in samajwadi party

सपा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष को नोटिस पर रार

Thu, 14 Apr 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Thu, 14 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
clash in samajwadi party
सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसरन
राजनीतिक विरोधियों के मंच पर बैठने को लेकर सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसरन यादव अपनी ही पार्टी में विवादों से घिर गए। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। उपाध्यक्ष ने भी नोटिस का जवाब देकर नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन


ब पार्टी के उन नेताओं के नाम भी लिए जा रहे हैं जो समय-समय पर अपने रानजीतिक विरोधियों के यहां किसी न किसी आयोजन में भागीदारी कर चुके हैं। विधान सभा चुनाव से पहले सपा में छिड़ी यह बहस जाहिर करती है कि पार्टी में कहीं न कहीं आपसी मतभेद गहरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


अगर नेतृत्व ने इसे हल्के से लिया तो रार फैल सकती है। सपा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसरन यादव 25 मार्च को सौंधन-सिहावली में आयोजित ध्वजा मेले में शामिल होने गए थे। मेले में एक तरफ सपा की विधायक पिंकी यादव का मंच था तो दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य उदयवीर यादव उर्फ पप्पू का मंच था। चुनाव करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इनका सियासी अर्थ-मतलब भी था। रामसरन यादव पिंकी यादव के मंच पर नहीं गए बल्कि उन्होंने उदयवीर यादव के मंच को प्रमुखता दी। उदयवीर सिंह कभी राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रमुख डीपी यादव के करीबी रहे हैं। उनके मंच पर रामसरन का बैठना  विधायक को अखर गया।

उन्होंने पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव को धनारी क्षेत्र में उस वक्त जानकारी दी जब पार्टी के कई दिग्गज मंच पर थे। विधायक की ओर से मौखिक शिकायत मिलने पर सपा के जिलाध्यक्ष रामसरन यादव को नोटिस जारी कर दिया।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि रामसरन यादव राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मंच पर बैठे थे जबकि रामसरन का कहना है कि होली मिलन समारोह का मंच था। किसी दल का झंडा और बैनर नहीं था। इसमें पार्टी विरोधी क्या है।

उन्होंने अपने जवाब में इसका उल्लेख करते हुए यह सवाल भी खड़ा किया कि पिंकी यादव जब कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार रहे आचार्य  प्रमोद कृष्णम के साथ 20 मार्च को मंच साझा कर रही थीं तब वह मंच किस पार्टी का था।

इसके साथ ही सपा के पूर्व पदाधिकारी और पिंकी यादव के करीबी मऊ भूड़ निवासी फिरोज खां ने नई बहस छेड़ी है। उनका कहना है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम की ओर से कल्कि महोत्सव आयोजित किया गया था। इस महोत्सव में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, आजम खां, शाहिद मंजूर, नवाब इकबाल महमूद समेत सपा की कई हस्तियां गईं थीं तब राससरन यादव ने क्यों नहीं कोई सवाल उठाया? उन्होंने कहा कि यह सवाल तब उठाया जा रहा है जब वे खुद फंस रहे हैं। 

विधायक, असमोली पिंकी यादव ने कहा मैं यह बताना चाहती हूं कि मऊ भूड़ में 20 मार्च को होली मिलन समारोह के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई थी, उसमें मैं मुख्य अतिथि थी। आयोजन सपा की विधानसभा इकाई के पूर्व अध्यक्ष फिरोज खां ने किया था। उस आयोजन को लेकर सवाल उठाने वाले लोग बेवजह का विवाद खड़ा कर रहे हैं। 

पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसरन यादव बाोले जिस मंच को राजनीतिक बताया गया है वह होली मिलन का मंच था। यदि कोई होली और ईद  मिलने से भी रोकेगा तो कैसे चलेगा। मैं तो यही कहूंगा कि किसी दबाव में मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेष से आरोप लगाए गए हैं। मैं पार्टी के प्रति पहले की तरह निष्ठावान हूं और आगे भी रहूंगा।


सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा रामसरन यादव का जवाब मिल गया है। इस पर विचार विमर्श हो रहा है। जल्द ही पार्टी निर्णय लेगी। जहां तक आचार्य प्रमोद कृष्णम का सवाल है, उसमें मुझे यही कहना है कि प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के नहीं हैं बल्कि कल्कि पीठाधीश्वर हैं। सपा दिग्गज कल्कि महोत्सव में गए थे। न कि किसी सियासी कार्यक्रम में। इसलिए उन्हें लेकर कोई सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed