{"_id":"678412ed4f5941a61504eebc","slug":"clash-between-two-parties-in-gumthal-bricks-and-stones-were-thrown-video-went-viral-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116786-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गुमथल में दो पक्षों में टकराव, चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गुमथल में दो पक्षों में टकराव, चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल
Mon, 13 Jan 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर।
थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में रविवार को घर के बाहर पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष से तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने पांच लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। गांव गुमथल के रहने वाले अनिल कुमार के घर के सामने ऋषिपाल अपने भाइयों के साथ रहता है। अनिल ने बताया कि शनिवार की रात नौ बजे ऋषिपाल उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करना लगा। विरोध करने पर कुछ लोग आ गए और उसके घर पर चढ़ाई कर दी। पथराव किया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले। रविवार की सुबह 12 बजे दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से ईंट पत्थर फेंके गए। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। ऋषिपाल ने बताया कि अनिल अपने पशुओं का गोबर उसके घर की तरफ कर देता है। इसी बात को लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। वहीं पथराव का वीडियो सोशल मीडिया का वायरल हो रहा है। पुलिस ने प्रथम पक्ष के अनिल कुमार, लालाराम तथा द्वितीय पक्ष के ऋषिपाल, बंटी तथा पूनम आदि के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि गांव गुमथल में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों से पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट पेश किया जाएगा।