फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   City bathed in colorful lights on Jashn-e-Azadi, flag hoisting today

Sambhal News: जश्न-ए-आजादी पर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया शहर, ध्वजारोहण आज

Thu, 15 Aug 2024 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 15 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
City bathed in colorful lights on Jashn-e-Azadi, flag hoisting today
संभल। देशभर में बृहस्पतिवार को आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए शहर सजकर तैयार हो गया है। सरकारी दफ्तर, मुख्य चौराहे, स्मारक को सजाकर जश्न-ए-आजादी की तैयारी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के बाजार तिरंगे से रंगे नजर आए। तिरंगे की टीशर्ट और पतंग आदि की बाजारों में जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में बृहस्पतिवार की सुबह ध्वजारोहण होगा। शहर में जगह-जगह तिरंगा रोशनी से जगमग इमारतें दिखाई दे रही हैं तो कहीं रंगोली और तिरंगे की भव्य सजावट की गई है। स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। हर घर और प्रतिष्ठानों पर लहराते हुए तिरंगे लोगों में देश प्रेम की भावनाओं को प्रकट कर रहे हैं।बहजेाई स्थित कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, नगरपालिका परिषद, जिला पंचायत समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाया गया। पुलिस की सतर्कता भी बरती। घरों पर तिरंगे लहरा रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लेकर मोहल्ले में घूम रहे हैं। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए गए।
विज्ञापन



डीएम व एसपी ने तिरंगा यात्रा निकाली
संभल। जिलाधिकारी राजेंद्र पैन्सिया व एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने पुलिस फोर्स के साथ हयातनगर से तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें थाना क्षेत्र के ग्रामीण ग्राम प्रधान और समाजसेवी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा हयातनगर थाना से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति गीत चलाए गए। हयातनगर के कई मोहल्ले में मुख्य मार्ग से होती हुई निकाली गई। बाद में थाने पर ही पहुंचकर समाप्त हुई। भारत माता की जय के नारे लगाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तिरंगा यात्रा समापन के बाद ग्रामीण ग्राम प्रधान और समाजसेवी से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed