फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Citizens will get benefit if crime is controlled: DIG

अपराध पर होगा नियंत्रण तो नागरिकों को मिलेगा लाभ: शलभ माथुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Citizens will get benefit if crime is controlled: DIG
चंदौसी के बनियाठेर थाने के गांव आटा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन करते डीआईजी शलभ माथुर व ए - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। डीआईजी ने बुधवार को थाना बनियाठेर के गांव आटा में पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्हें गारद द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण होगा तो नागरिकों को लाभ मिलेगा। वहीं नवनिर्मित पुलिस चौकी को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र शलभ माथुर ने कहा कि गांव आटा में छठीं नई चौकी खोली गई है जबकि दो चौकियां अभी निर्माणाधीन हैं। यहां पुलिस चौकी खोलने का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण करना है। आटा से पवांसा जाने वाले मार्ग पर अपराध होते रहते हैं। पुलिस चौकी खुलने से अपराध पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आटा पुलिस चौकी में गांव आटा, नेहटा, अफजलपुर डरौली, मऊ अस्सू, कासमपुर जगरूप, बंगला गांव, मझावली, काजी बेहटा, नगलिया बल्लू, नगला खाकम, कुकैटा, जयसिंह थरैसा, बड़ा गांव, देवापुर सहित 14 गांवों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, सीओ चंदौसी गोपाल सिंह, प्रशिक्षु उपाधीक्षक आलोक सिद्धू, चंदौसी कोतवाली प्रभारी विद्युत गोयल, बनियाठेर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, क्षेत्र के ग्राम प्रधान व गणमान्य नागरिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed