फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   china & japan interest in handicraft products showed

चीन-जापान ने भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों में दिखाई दिलचस्पी

Tue, 27 Feb 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 27 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
china & japan interest in handicraft products showed
demo
आमतौर पर यूरोप और अमेरिका के देशों से ही भारतीय हस्तशिल्प में दिलचस्पी दिखाई जाती है लेकिन इस बार के भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले में चीन और जापान ने भी दिलचस्पी दिखाई है। चीन से आए कुछ बायर्स ने भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी के लिए क्रयादेश दिए हैं जबकि कुछ बायर्स उत्पादों को पसंद करने के बाद उनकी सराहना करके ही चले गए। 
विज्ञापन



ऐसे खरीदारों से मेले के आखिरी दिन या उसके बाद खरीदारी के लिए आदेश मिलने की उम्मीदें कायम है। निर्यातकों ने बताया कि अबकी बार के यूरोप के खरीदार कम और जापान से ज्यादा खरीदार आए। इजराइल ने भी रूचि दिखाई है।
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट 23 से 27 फरवरी तक के लिए भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेले का आयोजन किया गया है। मेले में संभल और सरायतरीन के निर्यातक भी शामिल हुए हैं। निर्यातकों ने घरेलू जरूरत और आफिस की जरूरतों के छोटे छोटे उत्पाद प्रस्तुत किए हैं। इन उत्पादों के देखने के लिए संसार के 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और व्यापारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़ी संख्या में आर्डर भी दिए हैं पर अभी तक निर्यातकों की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं हैं। ग्रेटर नोएडा में मौजूद निर्यातकों ने फोन पर बताया कि जितने कारोबार की उम्मीद से वे यहां पर स्टाल सजाकर बैठे हैं, उतना कारोबार मेले के शुरूआती चार दिन में नहीं निकल सका है। पांचवें और अंतिम दिन नए आर्डर अधिक मात्रा में मिलने की उम्मीद की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed