फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Children were seen washing plates at hand pump after meals in school

Sambhal News: विद्यालय में भोजन के बाद हैंडपंप पर प्लेट धोते नजर आए बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Children were seen washing plates at hand pump after meals in school
बनियाखेड़ा ब्लाक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने सोमवार की दोपहर 12 बजे गांव असालतपुर जारई के प्राथमिक विद्यालय प्रथम का निरीक्षण किया। जिसमें बच्चों को वितरित होने वाले मिडडे मील की स्थिति दयनीय मिली है। मिड डे मील के बाद बच्चे स्वयं हैंडपंप पर अपनी प्लेट धोते नजर आए। वहीं विद्यालय बच्चों की उपस्थिति पंजिका में बच्चों के नाम के आगे जाति अंकित होने पर नाराजगी व्यक्त की। शीघ्र ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर 12 बजे ब्लाक प्रमुख डॉ. संगुधा सिंह गांव असालतपुर जारई के प्राथमिक विद्यालय प्रथम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के बच्चे जमीन पर बैठे मिड डे मील करते मिली। जबकि मिड डे मील की गुणवत्ता देखी तो ठीक नहीं थी। दाल में पानी नजर आ रहा था, दाल नहीं थी। जबकि विद्यालय में 202 बच्चे अध्ययनरत है। पूछने पर प्रधानाध्यापक अवरार हुसैन ने बताया कि 50 बच्चों पर एक किलो दाल बनाई जाती है। स्टार में चावल का रखरखाव ठीक नहीं था।
विज्ञापन

यह देख ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त की। दोपहर का भोजन करने के बाद बच्चे स्वयं ही विद्यालय में लगे हैंडपंप पर अपनी थाली धोते रहे थे। यह देख ब्लाक प्रमुख ने प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चे विद्यालय में पढ़ाई करने आते हैं, वह प्लेट धोने व कार्य नहीं आते। इसलिए बच्चे को विद्यालय पढ़ाया जाए। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने बच्चों का उपस्थिति रजिस्टर देखा, जिसमें बच्चों के नाम के आगे जाति अंकित थी। यह देख ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने प्रधानाध्यापक से शीघ्र ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद ब्लाक प्रमुख गांव के पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। जिसमें पुस्तकालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण में पुष्टाहार वितरण की जानकारी की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संतोष जनक जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed