फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child volunteers took out a procession and were welcomed at many places

Sambhal News: बाल स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Child volunteers took out a procession and were welcomed at many places
बहजोई। आरएसएस की ओर से रविवार को बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला गया। जिसमें गणवेशधारी बाल स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए चले और राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता की रक्षा करने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने बाल स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को बाल स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। जिसमें चार से 15 वर्ष तक की आयु के बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। बैंड बाजे के साथ निकले पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों के कदमताल और अनुशासन देखकर लोग हैरत में पड़ गए। पथ संचलन मोहल्ला नारायण टोला स्थित हीरा देवी तोता राम इंटर कॉलेज से शुरू होकर आगरा-अलीगढ़ हाइवे, ब्रह्म बाजार, गोलागंज से होता हुआ अपने प्रारंभिक स्थल पर जाकर संपन्न हुआ। जहां जिला संघचालक अनिल शास्त्री ने बताया कि संघ की शाखाओं में अच्छे संस्कारों की शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया जाता है। कहा कि संघ ने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए प्रत्येक देशवासी को धार्मिक, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को प्रेरित किया है। इस अवसर पर जिला प्रचारक दीपक कुमार, नगर प्रचारक अमन भारत, सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन, कृष्णा, मनोज, सतीश चन्द्र शर्मा, अवनेश नानू सर्राफ, अरविंद वार्ष्णेय एडवोकेट, लव शर्मा, अश्विनी, मुकेश, कुशाग्र जैन, सागर,विशाल, कौशल, आकाश, ध्रुव, माधव आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed