फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child drowned while taking a bath in the Ganges

गंगा में स्नान करते समय डूबा बालक, परिजनों में मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
child drowned while taking a bath in the Ganges
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के साधुमणि घाट पर परिजनों के साथ स्नान करने गया बालक गंगा में डूब गया। गोताखोर व पुलिस बालक की तलाश में जुटी रही। बालक का पता नहीं लग पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टप्पा वैश्य निवासी हेमराज का 11 वर्षीय पुत्र विकास अपनी भाभी व गांव की अन्य महिलाओं के साथ रविवार की सुबह साधुमणि गंगाघाट पर स्नान करने गया था। गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने पर बालक विकास डूबने लगा। बालक को शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया। मगर कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में बालक गंगा में डूब गया और दिखाई देना बंद हो गया। कुछ समय बाद मौके पर पुलिस व गोताखोर भी पहुंच गए। गोताखोर भी काफी प्रयास के बाद गंगा में डूबे बालक को नहीं तलाश पाए। शाम सात बजे तक बालक नहीं मिल सका। बालक के गंगा में डूबने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed