फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child drowned in Ganges not found even on fourth day, relatives do not have money to put petrol in PAC motorboat

Sambhal News: चौथे दिन भी नहीं मिला गंगा में बहा किशोर, परिजनों के पास नहीं पीएसी की मोटरबोट में पेट्रोल डलवाने के रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Child drowned in Ganges not found even on fourth day, relatives do not have money to put petrol in PAC motorboat
गवां। चार दिन बीतने के बाद भी सिसौना गंगा घाट पर नहाते समय बहे बंटी का सुराग नहीं लग सका। बंटी शुक्रवार को ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने गंगा घाट पर गया था। तभी गहरे पानी में बह गया था। शुक्रवार और शनिवार को गाजियाबाद पीएसी की बाढ़ इकाई की टीम ने किशोर को तलाश किया। जिसमें पीड़ित के पिता को 13 लीटर पेट्रोल भरवाना पड़ा। उसके बाद परिजन अपने स्तर से छात्र की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को छात्र के पिता ओमपाल ने अन्य ग्रामीणों के साथ गंगा के किनारे किनारे अपने स्तर से तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिवार को छात्र के मिलने की पूरी उम्मीद है। मंगलवार को फिर गंगा पर पहुंचकर तलाश करेंगे। पीड़ित पिता ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से स्थानीय गोताखोरों का खर्चा नही उठा पा रहे हैं। वहीं, पीएसी वालों से तलाश कराने पर पेट्रोल का खर्च वहन नही कर पाते। अभी तक करीब 5000 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। इसलिए पीएसी के जवानों से मना कर दिया है। अपने स्तर से ही तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed