फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child died due to beating

दुकानदार की पिटाई से घायल किशोर की मौत

Tue, 24 Apr 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 24 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
child died due to beating
पीट-पीटकर ली जान
दस रुपये के सिक्के न लेने पर दुकानदार ने किशोर को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे चंदौसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत होने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर सुनील, सुनील की पत्नी और तोताराम के खिलाफ सदोष मानव वध और गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन



गांव चंडरौआ निवासी 15 वर्षीय किशोर सोनू पुत्र पप्पू 21 अप्रैल को गांव के सुनील की दुकान से सामान लेने गया। उसने सौ रुपये का नोट देकर दस रुपये का सामान खरीदा। दुकानदार ने 10 रुपये के नौ सिक्के वापस दिए। इस पर किशोर ने सिक्के लेने से मना कर दिया। सिक्के न लेने पर दुकानदार भड़क गया और किशोर को पकड़कर घर के अंदर ले गया और कुर्सी से बांधकर पीटने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल बेटे को सोमवार को चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने किशोर को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed