{"_id":"5e6e76648ebc3ea4a8429745","slug":"child-death-to-snake-bite-sambhal-news-mbd343280397","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से एक वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से एक वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
सौंधन। तहसील क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी में सर्पदंश से मासूम बालक की मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम मासूम बालक का शव दफन कर दिया गया। सर्पदंश से मासूम बालक की मौत होने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने अपने मासूम बच्चों की निगरानी शुरू कर दी है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे गांव केशोपुर भंडी निवासी टीटू के एक वर्षीय बेटे तनीश को सांप ने डस लिया।
इसकी जानकारी मासूम की मां अमरवती को काफी देर बाद हुई। पीड़ित पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी मासूम बेटे को जमीन पर लिटाकर किसी काम में लग गईं। कुछ देर बाद लौटी तो मासूम के मुंह से छाग निकल रहा था और होट पर एक जख्म दिखाई दिया।
मासूम को बेसुध देख शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। आनन-फानन में नजदीकी गांव कोकापुर निवासी एक नीम हकीम के पास ले गए। जहां उसने सर्पदंश की बात बताई और उपचार करने से इनकार कर दिया। परिजन चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। देर शाम मासूम का शव दफन कर दिया गया।