फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child death burn ti fire in cylinder in sambhal

सिलेंडर से गैस लीक होने पर लगी आग, मां-बेटा झुलसे, मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
child death burn ti fire in cylinder in sambhal
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रीठ में खाना बनाते समय गैस लीक होने पर सिलिंडर से संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। खाना बना रही महिला, उसकी तीन वर्षीय मासूम पोती झुलस गई। दोनों को बचाने आया महिला का पुत्र भी झुलस गया। उपचार को ले जाते समय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मां-बेटे का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक सिलिंडर के पास पेट्रोल से भरी केन रखी हुई थी, लेकिन परिजन इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रीठ निवासी रेशमा देवी (50) मकान की छत पर बने कमरे के बाहर शनिवार की सुबह दस बजे मिट्टी के चूल्हे पर भोजन पका रही थी और छत पर ही बने कमरे में रखे गैस चूल्हे पर सब्जी पकाई जा रही थी। पास में ही उसकी तीन वर्षीय पोती शिवानी पुत्री हरप्रसाद भोजन कर रही थी। तभी अचानक कमरे के अंदर सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कमरे में आग लगी देख रेशमा देवी ने चीखना शुरू कर दिया। मां के चीखने की आवाज पर उसका पुत्र हरप्रसाद छत पर आया और सिलिंडर को कमरे से खींचकर बाहर छत पर फेंक दिया।
विज्ञापन

सिलिंडर निकालने के दौरान निकल रही लपटों से बाहर बैठी रेशमा देवी, उनकी पोती शिवानी झुलस गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। छत से उठ रही आग की लपटों को देखकर ग्रामीण भी दौड़ पड़े और किसी तरह दादी व पोती को छत से नीचे उतारा। इस दौरान मासूम शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने मिट्टी, पानी, गीला कपड़ा डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी को उपचार के लिए परिजन बाइक से चंदौसी के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक से शिवानी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शिवानी के शव को घर ले गए। मासूम की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन विलाप करने लगे। बाद में मासूम के शव को दफना दिया गया। आग से झुलसे हरप्रसाद व रेशमा देवी का उपचार गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed