फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   chicken farm in Sambhal set on fire due to personal grudge burning 3500 chickens and 700 eggs

जल गए 3500 मुर्गे...700 अंडे और दो कुत्ते: दो लड़कों ने फार्म में लगाई दी आग, सो रहे बुजुर्ग ने भागकर बचाई जान

Fri, 16 Jan 2026 10:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सरायतरीन (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायतरीन (संभल) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 10:34 PM IST
सार

शोर मचाने और आग की लपटों को देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने जेनरेटर चलाकर सबमर्सिबल से करीब एक घंटे पानी चलाकर आग पर काबू पाया। आग में 3500 छोटे-बड़े मुर्गा-मुर्गी 700 देसी अंडे और दो कुत्ते जलकर गए।

विज्ञापन
chicken farm in Sambhal set on fire due to personal grudge burning 3500 chickens and 700 eggs
दो लड़कों ने फार्म में लगाई दी आग - फोटो : adobe stock

विस्तार

यूपी के संभल स्थित बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में गुरुवार को देर रात रंजिशन दो युवकों ने मुर्गा फार्म में आग लगा दी। आग से छोटे बड़े 3500 मुर्गा-मुर्गी, 700 देसी अंडे और दो कुत्ते जल गए। इसमें काफी नुकसान हुआ। मुर्गा फार्म में सो रहे बुजुर्ग ने गेट तोड़कर जान बचाई और मामूली रूप से झुलस गए। पीड़ित ने दो युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

15 दिन पहले हुई थी कहासुनी
गांव सिंहपुर निवासी सुलेंद्र कश्यप ने बताया कि गुरुवार को देर शाम को मुर्गा फार्म को बंदकर चाचा महेंद्र कश्यप को सुला दिया था। आरोप लगाया कि देररात करीब 9:30 बजे दो युवकों ने मुर्गी फार्म में आग लगा दी। इन युवकों से 15 दिन पहले मामूली कहासुनी और झगड़ा हो गया था। महेंद्र कश्यप ने बमुश्किल मुर्गा फार्म का गेट तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख का हुआ नुकसान
शोर मचाने और आग की लपटों को देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने जेनरेटर चलाकर सबमर्सिबल से करीब एक घंटे पानी चलाकर आग पर काबू पाया। आग में 3500 छोटे-बड़े मुर्गा-मुर्गी 700 देसी अंडे और दो कुत्ते जलकर गए। करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ। महेंद्र कश्यप भी मामूली रूप से झुलसे। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
घटना की सूचना देने पर थाना पुलिस को दी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सूचना देने के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। इस मामले में सुलेंद्र कश्यप ने गांव खेतापुर के दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि गांव सिंहपुर में मुर्गा फार्म में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर मामले की जांच पड़ताल की है। तहरीर की अभी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed