चेस में टोपाज हाउस के कृष्णा ने बाजी मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के हाल में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक के 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कक्षा एक में एमराल्ड हाउस के तन्मय ने प्रथम, सैफायर हाउस के रिहान मलिक ने द्वितीय, कक्षा दो में टोपाज हाउस के वसु अग्रवाल ने प्रथम, एमराल्ड हाउस के गौरांग वार्ष्णेय, कक्षा तीन में टोपाज हाउस के आयुष वार्ष्णेय ने प्रथम, रूबी हाउस के आयुष कुमार ने द्वितीय रहे।
कक्षा चार में सैफायर हाउस के अभिषेक कुमार ने प्रथम, एमराल्ड हाउस के स्पर्श कुमार गुप्ता ने द्वितीय, कक्षा पांच मेें सैफायर हाउस के रयान ने प्रथम, एमराल्ड हाउस के मयंक ने द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लेकर शह व मात का खेल खेला।
जिसमें टोपाज हाउस के कृष्णा गुप्ता ने प्रथम व आदर्श सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. एसके पांडेय, स्वाती चौधरी, साजिया साबिर, गीता गुप्ता, हरीश कठेरिया, अनीता गुप्ता, अरुण शर्मा, प्रवण सक्सेना, लता सैनी ने सभी का उत्साहवर्धन किया।