फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chemical factory owner's son dies in accident, uproar among family members

हादसे में केमिकल फैक्ट्री मालिक के पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chemical factory owner's son dies in accident, uproar among family members
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर निवासी व्यक्ति अपने माता-पिता को हरियाणा के बल्लभगढ़ छोड़कर कार से वापस लौट रहा था। शनिवार की रात चालक को झपकी लगने पर कार सड़क किनारे पोल से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में कराया गया। रविवार की सुबह घर लौटे व्यक्ति की सोते समय मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन

मूलरूप से बुलंदशहर की तहसील शिकारपुर के पाहसु निवासी राजीव शर्मा उर्फ राजू विकास नगर में सोनू शर्मा के मकान में पिछले डेढ़ वर्ष से किराए पर रह रहे थे। उनकी केमिकल की फैक्टरी हरियाणा के बल्लभगढ़ में है और उनके माता-पिता वहीं रहते हैं। राजीव शर्मा किराए पर कार लेकर अपने पिता चंद्रपाल शर्मा व मां विमलेश शर्मा को बल्लभगढ़ छोड़ने शनिवार की सुबह गए। साथ में राजीव के बहनोई शैलेष उपाध्याय निवासी विकासनगर भी गए थे। शनिवार की रात एक बजे बल्लभगढ़ से लौटते समय जब कार अलीगढ़ जनपद के थाना खैर के सुजानपुर के पास पहुंची, तो चालक को झपकी लगने पर कार सड़क पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में राजीव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक व शैलेष कुमार चुटैल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से खैर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राजीव को अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों में भी प्राथमिक उपचार के बाद राजीव को रेफर कर दिया। घटना में राजीव के सिर में चोट आई थी। इसके बाद जीजा-साले बस से रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने घर विकास नगर पहुंचे। घर में नाश्ता करने व दवा लेने के बाद राजीव लेट गए। दोपहर एक बजे परिजनों ने उठाया तो राजीव नहीं उठे। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने राजीव को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रूबी शर्मा व पुत्र अनंत शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed