फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Charge sheet of Sambhal violence may be filed in court within a week

Sambhal News: एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में दाखिल हो सकती है संभल हिंसा की चार्जशीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet of Sambhal violence may be filed in court within a week
चंदौसी(संभल)। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर हुए सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में संभल पुलिस एक सप्ताह के भीतर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इस मामले में चार महिलाओं समेत 79 आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना शारिक साटा को मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 19 नवंबर 2024 को सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार के न्यायालय में संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया था। इसी दिन न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव को नियुक्त कर दिया था और कोर्ट कमिश्नर ने शाम को ही मस्जिद का सर्वे किया। इसके बाद 24 नवंबर की सुबह साढ़े सात बजे करीब जब कोर्ट कमिश्नर डीएम और एसपी की मौजूदगी में मस्जिद का दोबारा सर्वे करने पहुंचे तो बवाल हो गया।
विज्ञापन

हिंसा में चार लोगों की जान चली गई थी और काफी संख्या में पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसको लेकर बवाल में सात एफआईआर दर्ज हुई थीं। जिसमें पांच एफआईआर कोतवाली संभल और दो थाना नखासा में हुई थी। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान समेत 40 नामजदों के अलावा 750 अज्ञात शामिल किए गए थे। इसके अलावा चार एफआईआर हत्या और एक जानलेवा हमले की दर्ज कराई गई थी। कुल 12 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बवाल के 79 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तमाम आरोपियों के घरों पर ताले लटके हैं। पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। मंगलवार को बवाल हुए 87 दिन पूरे हो चुके हैं। बताया जाता है कि 90 दिन में अदालत में चार्जशीट दाखिल करनी जरूरी होती है। सिर्फ तीन दिन ही शेष रह गए हैं। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि बुधवार को पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है।


00000

आरोप पत्र एक सप्ताह के अंदर न्यायालय में दाखिल किए जा सकते हैं। अभी एक्सपर्ट की रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।

कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed