फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chandosi ki betiyon ka parcham, teen ko gold

चंदौसी की बेटियों का परचम, तीन को गोल्ड

Sun, 20 Nov 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 20 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
chandosi ki betiyon ka parcham, teen ko gold
नवाजा
छात्रा दिव्यांशी वार्ष्णेय ने बीसीए की परीक्षा में तथा पूजा ने बीकॉम ऑनर्स में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्णपदक हासिल किया है। दोनों छात्राओं का शहर में गाजेबाजे के साथ स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

दिव्यांशी ने 83.71 प्रतिशत व पूजा ने 75.21 अंक प्राप्त किए।

शनिवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने दोनों छात्राओं को स्वर्णपदक व डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद बदायूं के बिसौली निवासी दिव्यांशी वार्ष्णेय व चंदौसी निवासी पूजा ने बताया कि यह उनकी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के उत्तम योगदान का नतीजा है।
विज्ञापन


सिम्स के निदेशक प्रफुल्ल अग्रवाल ने बताया कि सिम्स के विद्यार्थी अपनी मेहनत व लगन से इंस्टीट्यूट का नाम रोशन कर रहे हैं। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से परिवार व इंस्टीट्यूट में खुशी का माहौल है। दोनों छात्राएं जब शाम को चंदौसी पहुंची तो उनका गाजेबाजे के साथ शानदार स्वागत किया गया। बेटियों के परिजनों का कहना है कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। चंदौसी के नवल किशोर भरतिया म्युनिसिपल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रिया शर्मा को एमए गृह विज्ञान में सर्वाधित अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। रिया शर्मा को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने सम्मानित किया। रिया की उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार प्रसन्न है। प्राचार्य डा. अनीता जान ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed