फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandigarh-Lucknow Express will not run for five days from July 31

Sambhal News: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच दिन तक नहीं चलेगी

Wed, 10 Jul 2024 05:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Lucknow Express will not run for five days from July 31
चंदौसी (संभल)। रोजा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम होगा। जिसके चलते लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त तक रद्द की गई है। वहीं चंडीगढ़ -लखनऊ एक्सप्रेस एक अगस्त से पांच अगस्त तक रद्द रहेगी। बाकी शेष ट्रेन रूट बदलने पर सीतापुर पीलीभीत बरेली होकर आएंगी।
विज्ञापन

रोजा जंक्शन पर 30 दिनों तक यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग को 26 और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए चार दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से चंदौसी स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली 15011 एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त तक रद्द की गई है। जबकि वापसी में चंडीगढ़ से लखनऊ तक के लिए 15012 एक्सप्रेस को एक अगस्त से पांच अगस्त तक रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। जिसमें सहरसा आनंद विहार एक्सप्रेस, कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस और बापूधाम मोतीहारी ट्रेन सीतापुर से पीलीभीत, बरेली होकर चंदौसी आएंगी। ऐसे में इनके देरी से पहुंचने की संभावना रहेगी। ये तीनों सीतापुर से रोजा, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए चंदौसी आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed