फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi youth dies in road accident in Mathura

मथुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chandausi youth dies in road accident in Mathura
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी युवक की मथुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार की रात शव यहां पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मथुरा से शादी समारोह से घर लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी सत्यवीर सिंह सेवानिवृत्त प्रथमा बैंक शाखा प्रबंधक 15 मार्च को अपने दो पुत्र रवि जौहल व हर्ष जौहल उर्फ गोलू के साथ अपने साले के बेटे की शादी समारोह में मथुरा गए थे। उसी रात को शादी समारोह से कार से वापस घर लौट रहे थे। तभी 15 मार्च की देर रात मथुरा के लक्ष्मी नगर रोड पर सत्यवीर सिंह की कार खराब हो गई।
विज्ञापन

खराबी देखने को जैसे ही हर्ष जौहल उर्फ गोलू कार से नीचे उतरा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे परिजनों ने फरीदाबाद के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान हर्ष जौहल उर्फ गोलू ने बुधवार की सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक कर चुका था हर्ष
बुधवार को हर्ष का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में उनके घर पहुंचे। मां कृष्णा पुत्र की मौत के बाद बदहवास हो गई है। हर्ष के पिता सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र बीटेक कर चुका था तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहा था। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी था और नगर की सहज फुटबाल क्लब का कप्तान भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed