{"_id":"6192ae4e3119d05a2a326cc3","slug":"chandausi-s-car-driver-died-in-an-accident-in-badaun-four-injured-chandausi-news-mbd4095598185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी के युवक की बदायूं में हादसे में मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी के युवक की बदायूं में हादसे में मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के ध्यानार्थ
फोटो
बदायूं में चंदौसी के कार चालक की हादसे में मौत, चार घायल
रविवार की देर रात बदायूं मार्ग स्थित थाना फैजगंज बेहटा से पहले हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी(संभल)। शहर के कार चालक की जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा गया। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सोमवार की दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डहरिया निवासी आकाश कुमार (23) अपनी कार किराए पर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अविवाहित था। रविवार को जनपद बदायूं के थाना बिल्सी से वह अपनी कार लेकर थाना उघैती गया था। रविवार की देर रात एक बजे जब आकाश कार लेकर घर लौट रहा था तो बदायूं मार्ग स्थित थाना फैजगंज बेहटा से पहले कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आकाश की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि कार में बैठे दीनानाथ, सोनू, अंकुश व खिलाड़ी निवासी रेलवे कॉलोनी घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। जबकि कार चालक आकाश के परिजनों के पहुंचने पर घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मां ममता, पिता मुरारी तथा बहनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। मृतक के पिता मुरारी से पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव घर ले आए। सोमवार की सुबह आकाश के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।