फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi bids his last farewell to Dr. Giriraj, the father of Ganesh fair with moist eyes

चंदौसी ने नम आंखों से दी गणेश मेले के जनक डॉ. गिरिराज को अंतिम विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chandausi bids his last farewell to Dr. Giriraj, the father of Ganesh fair with moist eyes
चंदौसी। चंदौसी ने नम आंखों से गणेश चौथ मेले के जनक डॉ. गिरिराज किशोर को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में राजनीतिक हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक व प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। सीता रोड स्थित शमशान घाट में डॉ. गिरिराज किशोर का अंतिम संस्कार किया गया, बेटे ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे डॉ. गिरिराज किशोर की अंतिम शव यात्रा सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर शव यात्रा, सीता रोड, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, नमक मंडी, घंटाघर, बड़ा बाजार, पुरानी पैठ, बिसौली गेट, छोटेलाल कॉलोनी से सीता रोड स्थित श्मशान घाट पर पहुंची। डा. गिरिराज किशोर के बेटे मनोज कुमार मीनू ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा में राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाधिकारी संजीव रंजन, ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, मंजू दिलेर, सपा नेता सतीश प्रेमी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, बसपा नेता हाजी मोहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे। गणेश मेला समिति के सदस्य भी शव यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

संगठनों ने कीं शोक सभाएं
डॉ. गिरिराज के निधन पर श्री वार्ष्णेय सभा संभल, भारतीय मानव कल्याण समिति, अग्रवाल सेवा समिति, संयुक्त समाजवादी पार्टी, रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने शोक सभा की। अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed