फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi Bawdi: Work shed on Bawdi started to protect it from rain, ASI stopped the digging

Chandausi Bawdi: बारिश से बचाने के लिए बावड़ी पर शेड का काम शुरू, एएसआई ने खोदाई पर लगा रखी है रोक

Wed, 05 Feb 2025 05:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 05:27 PM IST
सार

चंदौसी की बावड़ी को बारिश से बचाने के लिए वाटरप्रूफ शेड लगाने का कार्य शुरू हो गया है। डीएम के निर्देश पर पालिका ने बांस-बल्ली और तिरपाल से शेड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की। डीएम-एसपी ने बावड़ी का निरीक्षण कर मरम्मत और खोदाई कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Chandausi Bawdi: Work shed on Bawdi started to protect it from rain, ASI stopped the digging
बावड़ी में टीन शेड लगाने के लिए बल्लियां लगाते मजदूर। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी को बारिश से बचाने के लिए मंगलवार को वाटरप्रूफ शेड लगाने का कार्य शुरू हो गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने पहले दिन बांस बल्ली खड़े कर दिए हैं। इसके ऊपर लकड़ी की फंटियों का जाल बनाकर वाटरप्रूफ तिरपाल लगाया जाएगा। एसडीएम ने मौका मुआयना कर दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दो जनवरी को बावड़ी की दूसरी मंजिल से गैस निकलने के बाद खोदाई का कार्य रोक दिया गया है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार की सुबह पालिका के कर्मचारी बावड़ी पहुंचे और बावड़ी को बारिश से बचाने के लिए शेड लगाने का कार्य शुरू किया गया। शाम तक बावड़ी को शेड से ढकने के लिए बांस बल्ली लगाए गए।

विज्ञापन

वहीं ईओ/एसडीएम निधि पटेल ने बावड़ी पहुंच कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बांस वल्ली के ऊपर लकड़ी की फंटियों का जाल बनाया जाएगा। जाल के ऊपर वाटरप्रूफ तिरपाल लगाया जाएगा। जिससे बावड़ी को बारिश के पानी से सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया था निरीक्षण

चंदौसी में एक माह से बंद बावड़ी को पूरी तरह से अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बीते शनिवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बावड़ी पहुंच कर मौका मुआयना किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम ने कहा कि बावड़ी की दूसरी मंजिल पर बने पिलर में दरारें मिली हैं। जिनकी मरम्मत के बाद एएसआई के संरक्षण खोदाई का कार्य किया जाएगा। वहीं बावड़ी को बारिश के पानी से बचाव के लिए टीन शेड लगाने का कार्य पालिका द्वारा जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed