फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi Bar Association's executive body dissolved, Elder Committee formed

Sambhal News: चंदौसी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग, एल्डर कमेटी का गठन

Fri, 27 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chandausi Bar Association's executive body dissolved, Elder Committee formed
चंदौसी (संभल)। बार एसोसिएशन चंदौसी के सत्र 2025-26 के चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। एसोसिशन की कार्यकारिणी को भंग करने के बाद एल्डर कमेटी का गठन किया गया है। एल्डर कमेटी ने वर्तमान अध्यक्ष व सचिव से दो जुलाई तक मतदाताओं की सूची सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी में अधिवक्ता अनिल कुमार गुप्ता, शकील वारसी, मो. सगीर सैफी, राजबहादुर व लोकेंद्र कुमार शर्मा को शामिल किया गया है। एल्डर कमेटी के सदस्य सगीर सैफी ने बताया कि चंदौसी बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी को 10 जून को भंग कर दिया गया। इसके बाद पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया। एल्डर कमेटी की देखरेख में चुनाव संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल की गाइडलाइन वन बार वन वोट के आधार पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा, जिसके आधार पर तहसील चंदौसी समेत गुन्नौर, संभल व कलक्ट्रेट के जो अधिवक्ता साल में दो या तीन बार अपने मतदान का प्रयोग करते हैं। उनका मतदाता सूची से नाम हटाया जाएगा। इसके लिए बार अध्यक्ष नजर कुरैशी और सचिव सचिन गोयल से दो जुलाई तक संशोधित सूची मांगी गई है। साथ ही बताया कि पिछले वर्ष 724 मतदाता थे। 200 के करीब नये मतदाता भी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed