फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi Bar Association's annual elections will be held on May 31.

Sambhal News: 31 मई को होगा चंदौसी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव

Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chandausi Bar Association's annual elections will be held on May 31.
चंदौसी (संभल)। न्यायालय सभागार में बुधवार को एल्डर्स कमेटी संरक्षक मंडल व चंदौसी बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें 2024-25 का वार्षिक चुनाव कराने पर सहमति बनी। निर्णय लिया कि 31 मई को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बैठक में नई एल्डर्स कमेटी का चुनाव किया गया। साथ ही चुनाव अधिकारी भी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी नवनीत सिंह यादव ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन 2024-25 का वार्षिक चुनाव 31 मई को संपन्न होगा। उससे पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जो कि 9 मई से 20 मई तक चलेगा। इस बार सदस्यता शुल्क एक बार में ही जमा करना होगा। इसके बाद 21 मई को मताधिकार करने वाले अधिवक्ताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 23 और 24 मई को होगी। वहीं मतदान और मतगणना परिणाम 31 मई को घोषित किया जाएगा। बुधवार को चुनाव कार्यक्रम से पहले एल्डर्स कमेटी का पुन: चुनाव किया गया। जिसमें अनिल कुमार गुप्ता, मोहम्मद सगीर सैफी, शकील वारसी, हरीश कुमार अरोरा व रामप्रकाश शर्मा को एल्डर्स कमेटी में नामित किया गया है। इसके साथ ही तीन चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। जिनमें सुरेश कुमार अग्रवाल, कृष्णअवतार शर्मा व नवनीत सिंह यादव होंगे। गौरतलब है कि चंदौसी बार एसोसिएशन सोमवार को भंग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed