फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandaisi: Encroachment removed in Sita Ashram and Laxmanganj

चंदाैसी : सीता आश्रम और लक्ष्मणगंज में हटाया अतिक्रमण

Wed, 11 Dec 2024 11:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Dec 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Chandaisi: Encroachment removed in Sita Ashram and Laxmanganj
चंदौसी में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : चंदाैसी
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को सीता आश्रम और लक्ष्मण गंज में जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कराया। सीता आश्रम पर मूंछो वाले मंदिर के पास अस्थायी अतिक्रमण और मंदिरों व दुकानों के चबूतरे तोड़े। जिससे दुकानदार भी खुद ही छैनी-हथौड़ा लेकर अतिक्रमण ध्वस्त करते नजर आए। वहीं लक्ष्मण गंज में पालिका की भूमि पर अवैध चहारदीवारी को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे करीब नगर पालिका की टीम मय जेसीबी और पीएसी के साथ सीता आश्रम पर मूंछों वाले शिव मंदिर पर पहुंची। यहां मंदिर के पीछे समाधी स्थल का नाली पर बना चबूतरा और दुकानों के चबूतरे ध्वस्त कर दिए। मूंछों वाले शिव मंदिर के बाहर फुटपाथ की पटरी पर सब्जी, चाट पकौड़ी वालों के अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं लोग भारी नुकसान से बचने के लिए खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने में जुट गए। वहीं टीम ने नापजोख कर लाल निशान लगा कर लोगों को रात तक अतिक्रमण ध्वस्त करने की नसीहत दी। इस दौरान ईओ कृष्ण कुमार सोनकर टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जहां-जहां लाल निशान लगाए गए हैं। वहां बुधवार को अभियान चला कर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed