फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chamunda Devi Temple: Mother's idol was revealed in the middle of the forest

चामुंडा देवी मंदिर : जंगल के बीच प्रकटी थी माता की मूर्ति

Sun, 06 Oct 2024 04:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 06 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Chamunda Devi Temple: Mother's idol was revealed in the middle of the forest
संभल। मोहल्ला हल्लूसराय स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर का इतिहास करीब 800 वर्ष पुराना है। बताते हैं कि घने जंगल के बीच माता की मूर्ति की प्रकटी थी। यहां पर मां दुर्गा की सात बहनों के भी थान हैं। मान्यता है कि यहां पर पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूर्ति व रोगों से निदान मिल जाता है।
विज्ञापन

बीते एक दशक से संभल के हल्लूसराय स्थित प्रसिद्ध श्री चामुंडा देवी मंदिर के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। मंदिर में वर्तमान में चामुंडा देवी मंदिर, दुर्गा मां, काली मां के तीन भवन, मां संतोषी, बजरंग बली, शिव परिवार, शनिदेव, भगवान श्री कल्कि-पदमापति, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, हनुमान जी आदि के भवन हैं। मंदिर के निकट ही मां दुर्गा की सात बहनों के थान है, जिन्हें बेरियों वाली देवियां कहा जाता है, लेकिन अब यहां से बेरियां तो कट चुकी है और थानों को पक्का कराया गया है। मंदिर के महंत मुरली सिंह बताते हैं कि मंदिर बाहरी आबादी में हैं। विशेष बात यह है कि नवरात्र में दूर-दराज के श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन


जो चढ़ावा आता है उसी से ही होते विकास कार्य : महंत मुरली
चामुंडा देवी मंदिर की देखरेख कर रहे महंत मुरली ने बताया कि मंदिर की भव्यता व सुविधाओं के लिए बहुत कुछ करना शेष हैं, लेकिन धन की कमी आड़े आती है, जिससे कार्यों की गति काफी धीमी हैं। यहां नवरात्र में ही श्रद्धालु आते हैं, जो चढ़ावा आता है, उससे धीरे धीरे निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, नवरात्र में सजावट, प्रसाद वितरण, रोशनी का प्रबंध आदि भी चढ़ावे के धन से ही होता है। सामाजिक संस्थाओं की भी कोई खास रुचि नहीं हैं, हां अमरनाथ सेवा समिति ने पिछले दिनों मंदिर में विशेष सहयोग दिया। महंत ने बताया कि उनके साथ राजीव भटनागर, शिवओम गुप्ता, रामकिशन, विनोद आदि सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed