फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chairs were thrown in front of the officer who came to investigate fake votes.

Sambhal News: फर्जी वोटों की जांच करने पहुंचे अधिकारी के सामने चलीं कुर्सियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chairs were thrown in front of the officer who came to investigate fake votes.
गांव बिलालपत में मारपीट के दौरान कुर्सियां उछाले लोग। वीडियोग्रैव।  - फोटो : shiv tripathi
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में मंगलवार की दोपहर फर्जी वोटों के आरोपों की जांच कर रहीं डिप्टी कलक्टर नीतू रानी और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। इस दौरान अधिकारियों ने खुद को पंचायत सचिवालय के भवन में बंद करके बचाया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आई। लोगों को खदेड़ते हुए विवाद में लगे लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पांच को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया कि प्रधान के पति मो. कमर ने 29 जनवरी को डीएम से शिकायत की। इस शिकायत में आरोप लगाया कि सूची में 385 मतदाताओं के नाम गलत शामिल हो गए हैं, इन्हें काटा जाए। जबकि 80 लोग ऐसे रह गए हैं, जिन्हें सूची में शामिल कराया जाए। मंगलवार दोपहर में जांच के लिए आए। संदिग्ध लगने पर लोगोें को बुलाकर जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। प्रधान के पति कमर और प्रत्याशी रहे आबिद और उनके समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में प्रधान पति मो. कमर, जफरूल, रफादिल और दूसरे पक्ष से आबिद, माजिद, बाबू उर्फ शानू समेत छह लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। पांच को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निगरानी कर रही है।


आरोपों के संबंध में गांव में जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। जांच पूरी नहीं हो सकी है। फिर से जांच की जाएगी।
-दीपक कुमार जुरैल, नायब तहसीलदार, संभल

गांव बिलालपत में मारपीट के दौरान कुर्सियां उछाले लोग। वीडियोग्रैव। 

गांव बिलालपत में मारपीट के दौरान कुर्सियां उछाले लोग। वीडियोग्रैव। - फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed