UP: फर्जी वोटों की जांच के दौरान चली कुर्सियां, डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार के सामने दो पक्षों में मारपीट
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में मंगलवार की दोपहर फर्जी वोटों के आरोपों की जांच कर रहीं डिप्टी कलक्टर नीतू रानी और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में मंगलवार की दोपहर फर्जी वोटों के आरोपों की जांच कर रहीं डिप्टी कलक्टर नीतू रानी और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल की मौजूदगी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। इस दौरान अधिकारियों ने खुद को पंचायत सचिवालय के भवन में बंद करके बचाया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आई। लोगों को खदेड़ते हुए विवाद में लगे लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पांच को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया कि प्रधान पति मोहम्मद कमर ने 29 जनवरी को डीएम से शिकायत की। इस शिकायत में आरोप लगाया कि सूची में 385 मतदाताओं के नाम गलत शामिल हो गए हैं, इन्हें काटा जाए। जबकि 80 लोग ऐसे रह गए हैं, जिन्हें सूची में शामिल कराया जाए। मंगलवार दोपहर में जांच के लिए आए। संदिग्ध लगने पर लोगों को बुलाकर जांच की जा रही थी। करीब एक घंटे बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
प्रधान के पति कमर और प्रत्याशी रहे आबिद और उनके समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में प्रधान पति मोहम्मद कमर, जफरूल, रफादिल और दूसरे पक्ष से आबिद, माजिद, बाबू उर्फ शानू समेत छह लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। पांच को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपों के संबंध में गांव में जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। जांच पूरी नहीं हो सकी है। फिर से जांच की जाएगी। दीपक कुमार जुरैल, नायब तहसीलदार, संभल।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.