फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrated the festival of lights of Guru Nanak Dev ji with great pomp

धूमधाम से गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of lights of Guru Nanak Dev ji with great pomp
संभल में गुरूद्वारा साहिब में सबद कीर्तन सुनती संगत। - फोटो : SAMBHAL
सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होया
विज्ञापन

चंदौसी। गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद गुरू कीर्तन शुरू हुआ। दोपहर को भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे को बिजली की झालरों से सजाया गया।
आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार को नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे अखंड साहिब के पाठ का समापन किया गया। इसके उपरांत भाई अजीत सिंह दिल्ली वालों ने कीर्तन प्रारंभ किया। जिसमें समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर धर्मलाभ कमाया। दोपहर को गुरु का अटूट लंगर बरता गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंच लंगर छका। देर शाम तक लंगर का जारी बना रहा। इस अवसर पर गोपाल सिंह, चरन स हिं, अवतार सिंह, गुरवक्श सिंह, कवलजीत सिंह, एसपी सिंह, गुरवक्श सिंह, हरविंदर सिंह, गुरचरन कौर, दिलीर कौर, हरविंदर कौर, सुरजीत कौर आदि मौजूद रहे। वहीं गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आजाद रोड को भव्य रूप से सजाया गया। पिछले तीन दिनों से गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ चल रहा था। गुरुवार को भी नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। शुक्रवार को सजा हुआ गुरुद्वारा दूर से ही जगमग हो रहा था। शाम होते ही बिजली की रोशनी में गुरुद्वारे की निराली छटा दिखाई दे रही थी। दिन भर श्रद्धालुओं का गुरुद्वारे में आने का सिलसिला लगा रहा। लोग अरदास कर वापस लौटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed